Chandauli News: बेटी का आधार नहीं बना तो टावर पर चढ़ा पिता
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में बुधवार को बेटी का आधार कार्ड नहीं बनने से नाराज पिता बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। करीब चार घंटे बाद पत्नी और बेटी के मनाने पर पुलिस और फयर ब्रिगेड की टीम ने उसे सुरक्षित उतारा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बनौली गांव निवासी सुरेश अपनी पांच वर्षीय बेटी पूजा का आधार कार्ड बनाने के लिए परेशान है। सुरेश का आरोप था कि आधार कार्ड बनवाने के लिए पैसे लेने के बावजूद उसकी बेटी का आधार नहीं बनाया गया। इससे नाराज होकर बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और बबुरी पुलिस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.