Chandauli News: बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर किया गया मंथन
चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। गोधना बाईपास स्थित मुलायम सिंह यादव सपा कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएं तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.