Chandauli News: बुनियादी समस्याओं को हर हाल में किया जाएगा दूर: विधायक
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के पांडेयपुर में बुधवार को विधायक विकास निधि से प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया। सात लाख 86 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी रही। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.