Chandauli News: बीज चयन में गुणवत्ता से समझौता न करें, तभी मिलेगी अच्छी पैदावार
चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के ग्राम पंचायत अमड़ा में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र और काला चावल प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन करने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रभारी डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने कहा किसान बीज चयन करते समय गुणवत्ता से समझौता न करें। तभी उनको अच्छी पैदावार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर बीज का चयन कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। काला चावल प्रोड्यूसर कंपनी ने अपने कार्यों के बल पर देश में पहचान बनाई है। कंपनी से जुड़े किसान कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। किसानों की मेहनत और गुण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.