चंदौली, नवम्बर 29 -- Chandauli News: नौगढ़,। विधानसभा निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसील क्षेत्र नौगढ़ के दूरस्थ एवं बिहार प्रांत की सीमा से सटे गांवों में स्थित मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को सीओ आपरेशन देवेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह ने विकासखंड नौगढ़ के जमसोत व सेमर साधोपुर गांव स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सीओ ने बूथों की भौगोलिक स्थिति पहुंच मार्ग के साथ ग्राम प्रशासक कृष्ण कुमार जायसवाल से भी वार्ता करके जरूरी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा एवं मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों का जायजा लिया। सीओ ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण...