Chandauli News: बिहार भेजी जा रही हाईस्पीड डीजल बरामद
चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: चंदौली,संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नवीन मंडी के पास नेशनल हाईवे से 25 हजार लीटर हाईस्पीड डीजल लदे टैंकर को चालक सहित पकड़ा। इस मामले में चालक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर पांडेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नवीन मंडी के पास हाईवे पर एक टैंकर को रोककर जांच की गई। जांच में सामने आया कि कूटरचित बिल्टी और ई-वे बिल के जरिए अवैध रूप से 25 हजार लीटर डीजल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चंदौली के एक पेट्रोल पंप के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की जांच की तो 13 हजार 986 लीटर डीजल का अंतर मिला। पुलिस ने टैंकर चालक प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के देवगलपुर निवासी अवधेश कुमार को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.