Chandauli News: बिरना में 1.60 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बिरना गांव में बीते बुधवार की रात चोरों ने एक नए बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर असलहा लेकर घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।बिरना गांव निवासी भानु मौर्य का गांव में ही नया मकान बना हुआ है। मकान की दूसरी मंजिल पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। परिवार के लोग रात में नए मकान को बंद कर पुराने घर में सोने चले जाते थे। बुधवार की रात भी परिवार पुराने घर में चला गया। इसी का फायदा उठाकर चोर नए मकान में घुस गए और कमरों को खंगालकर 1 लाख 60 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, सोने की कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.