चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: चंदौली। जिले में बिना मन्यता के चल रहे शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों और बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता लेकर उच्च कक्षाओं का संचालन करने वाले स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नियमों के विरुद्ध यदि कोई भी स्कूल पाया जाता है तो दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामों से शिकायतें मिल रही है कि विद्यालयों के प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद से कक्षा एक से 8 तक की मान्यता प्राप्त कर उसमें उच्च कक्षाओं को संचालित किया जा रहा है। वहीं कोचिंग संचालकों की तरफ से भी कोचिंग का पंजीकरण कराकर विद्यालय समय में कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। यह विभागीय नियमों एवं मान्यता,...