चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: कमालपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ते जा रहे बिजली संकट और उपभोक्ताओं की ओर से मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग को बंद करने का निर्देश दिया। ताकि आम जनमानस को इस उमस भरी गर्मी व किसानों को सिंचाई व्यवस्था में सहूलियत मिल सके। कहा कि इस समय किसानों के खेती का स्वर्णिम समय चल रहा है।किसानों की सिंचाई व्यवस्था ट्यूबेल सहित अन्य संसाधनों से खेती कार्य होता है। जबकि बिजली की लो वोल्टेज व ट्रिपिंग के चलते मोटर नहीं चलने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहे है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बिजली व्यवस्था समय से बहाल करना अफसरों की जिम्मेदारी: त्रिपाठी उपभोक्ताओं को इस उमस भरी ...