Chandauli News: बिजली विभाग के मेगा शिविर में समस्याओं का होगा समाधान
चंदौली, अगस्त 6 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग की ओर से बिल और बकाया देयों को दुरुस्त कराने के लिए परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की ओर से पांच अगस्त से 31 अगस्त तक विद्युत मेगा कैंप लगाने जा रहा है। जिसमें कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता अपने संबंधित उपकेंद्र पर अलग अलग तिथियों पर पहुंचकर बिजली बिलों में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं का निदान कराकर लाभ उठा सकते हैं। एसडीओ उपखंड अधिकारी कमालपुर सुधीर कुमार ने बताया कि जो लोग बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान हैं, उनकी समस्या के समाधान के लिए बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आज से लगेगा बिजली का मेगा शिविर, समस्याओं का होगा समाधान उनकी शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण इस मेगा कैंप में कर दिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.