चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। रविवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने सिर्फ खंभे गाड़कर खानापूर्ति कर दी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी उन पर केबल नहीं बिछाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई टोलों में बिजली के खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन केबल नहीं होने से दर्जनों परिवारों तक आज भी बिजली नहीं पहुंच सकी है। शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है। ग्रामीण टॉर्च और ढिबरी के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। शाम होते ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई बंद करनी पड़ती है। वहीं मोबाइल चार्जिंग, पानी की मोट...