Chandauli News: बिजली तार में फंसकर ईंट लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटा
चंदौली, सितम्बर 10 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा स्थित साईं बाबा मंदिर के समीप गुरुवार की दोपहर में नईबाजार ईंट भट्टे से ईंट लादकर आ रहा ट्रैक्टर लटकते बिजली केबिल में फंसकर गड्ढे में पलट गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। लटकते तार के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और तार को ठीक करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि लटकते तार को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कई साल से सांई बाबा मंदिर से लेकर काली माता मंदिर तक बिजली पोल के अभाव में उपभोक्ताओं को बांस बल्ली के सहारे बिजली केबिल खींच कर जलाना पड़ रहा है। जबकि इसके लिये कई बार ग्रामीणों की ओर से बिजली पोल और मोटी केबिल लगवाने की मांग किया था। बाबजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया गया। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.