चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली। बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने गुरुवार को अवर अभियंता प्रमोद यादव के नेतृत्व में नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने विद्युत कनेक्शनों की जांच किया। साथ ही मीटर और बिजली के इस्तेमाल की स्थिति को देखा। जांच में बिजली चोरी के मामले सामने आने पर सात उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। बिजली विभाग की टीम ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। साथ ही बकायादारों से करीब एक लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने और अवैध तरीके से बिजली का उपयोग नहीं करने की अपील की। अभियान के दौरान बिजली चोरी करने वालों में हड़कम्प मचा रहा। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने कहा कि बिजली चोरी...