Chandauli News: बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर पांच के खिलाफ मुकदमा
चंदौली, सितम्बर 25 -- Chandauli News: चंदौली। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया राजस्व की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता प्रमोद यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने कई घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली कनेक्शनों की जांच किया। इस दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं अनियमितता पाए जाने पर नौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली पर भी विशेष जोर दिया। अभियान के दौरान बिजली विभाग ने एक लाख रुपये से अधिक की बकाया धनराशि की वसूली भी किया। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वह वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का इस्तेमाल करें। समय से अपने बिल का भुगतान करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.