चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के कुसहां गांव के दक्षिण-पूर्वी सिवान में पिछले तीन वर्षों से बिजली के नौ खंभे झुके है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक इन्हें दुरुस्त नहीं कराया, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।किसानों ने बताया कि इसी लाइन से गांव के समर्सिबल, विद्यालय और मंदिर को बिजली आपूर्ति होती है। धान की रोपाई का मौसम नजदीक होने के कारण किसानों को समर्सिबल बंद होने की चिंता सता रही है। वहीं झुके खंभों और लटके तारों के कारण खेतों में काम करने वाले किसानों और मवेशियों की जान को भी खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- इन्दनापुर गांव में तारों में लटका विद्युत पोल, खतरा बरकरार किसानों का कहना है कि कटाई के मौसम में आग लगने की आशंका भी बनी रहती है। क...