Chandauli News: बिजली की मनमानी कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उमस भरी गर्मी के बीच चहनियां क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से लगातार कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे आम लोगों के साथ किसान भी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की ओर से निर्धारित बिजली आपूर्ति के रोस्टर का स्थानीय स्तर पर पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित 18 घंटे की बिजली आपूर्ति के बजाय कई बार मुश्किल से 10 घंटे या उससे भी कम बिजली मिल रही है। चहनियां, सुरतापुर और मारूफपुर बिजली उपकेंद्रों को धानापुर जाने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य विद्युत लाइन से आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य लाइन पर अधिक भार होने के कारण विशेषकर रात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.