चंदौली, अगस्त 15 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कम्हरिया गांव में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे ओवरलोड के चलते बिजली की केबल टूटकर जमीन पर गिर गई। इससे गांव के करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को भी देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली के अभाव में भीषण उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल रहे। गांव के उत्तर तरफ पंचायत भवन के पास लगे 63 केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 40 घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उदय प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह आदि ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से केबल बार-बार जलने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। केबल जलने के बाद उसे जोड़कर आपूर्ति शुरू की जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर खराबी आ जाती है। गुरुवार की रात भी केबल टूटकर जमीन पर गिरने के बाद से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली नहीं होने...