Chandauli News: बाल दिवस पर कंपोजिट स्कूल में हुए विविध आयोजन
चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: शहाबगंज । बाल दिवस पर शुक्रवार को क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय तियरा एवं प्राथमिक विद्यालय डूमरी में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तियरा में आयोजित बाल मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया।उधर, प्राथमिक विद्यालय डूमरी में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाए। अपने हाथों से तैयार किए गए पकवानों, फल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बन रहा था। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बाल दिवस पर अध्यापकों ने बच्चों के लिए लगाई निशुल्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.