चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज स्थित आरआरबी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से आयोजित क्लस्टर-5 कबड्डी चैंपियनशिप में नई डांडी स्थित जैपुरिया स्कूल्स की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्लस्टर प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर कबड्डी चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसी के साथ ही टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई। चैंपियनशिप प्रयागराज स्थित आरआरबी पब्लिक स्कूल में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित हुई थी। इसमें विभिन्न विद्यालयों की करीब 45 टीमों के आठ सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...