चंदौली, जुलाई 24 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद नवागत एसडीएम आकांक्षा सिंह शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील के अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित की। इस दौरान अधिवक्ताओं के सुझाव और समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिया। उन्होंने सकलडीहा तहसील केा जिले में एक आदर्श तहसील के रूप में स्थापित करने के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि बार और ब्रेंच के सामांजस से ही असहाय और परेशान लोगों को न्याय मिल सकता है। इसके लिये सभी के साथ संवाद स्थापित किया जाना जरूरी है। अधिवक्ता समय समय पर समस्याओं से अवगत कराएं। जिसका समय से निस्तारण किया जा सके। शासन की मंशा के अनुरूप तहसील के न्यायालयों में में लम्बित वादों का निस्तारण समय से कराया जाना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही अंश निर्धारण, दाखिल खारिज, गा...