चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: नौगढ़। तहसील परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जिलाजीत सिंह यादव के साथ अभद्रता किए जाने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जिलाजीत सिंह यादव ने बताया कि तहसील में स्थित अपने चैंबर मे मौजूद रहने के दौरान गोलाबाद गांव निवासी दीनानाथ पुत्र मस्तू वहां पहुंच कर अभद्रता करने लगा। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया तो युवक उनसे भी उलझ गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में विभिन्न कार्यों के लिए फरियादी और अन्य लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार होने से न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन जाती है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए ...