Chandauli News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों में जलभराव
चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण जहां कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं कई विद्यालयों में भारी जलभराव होने से पठन-पाठन प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। बारिश और जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरांव परिसर में भारी जलभराव हो गया है। विद्यालय परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय बनरसिया तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पांच स्कूल पांच रिपोर्टर बारिश के कारण मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.