चंदौली, नवम्बर 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। ओडिशा में आए चक्रवाती तुफान 'अकवान' का असर शनिवार को जिले में पहुंच गया। शनिवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। वहीं कुछ स्थानों पर किसान धान की कटाई भी कर रहे थे। किसानों को डर है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा और बारिश तेज हुई तो खेतों में पककर तैयार धान की फसल को नुकसान होगा। बारिश से ठंड का असर भी बढ़ गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार की शाम तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 81 फीसदी रही। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चली। बारिश से मौसम में आई गिरावट से ठंड का असर और ब...