चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश से सकलडीहा तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। डायट और सकलडीहा पीजी एवं इंटर कॉलेज में पानी भरने से प्रशिक्षण व पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इस दौरान किसान और ग्रामीणों के अलावा छात्र परेशान है।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीते 24 अगस्त से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का पांच बैच में सक्षम हस्त पुस्तिका आधारित प्रशिक्षण हो रहा है, लेकिन बारिश के कारण प्रथम बैच का प्रशिक्षण किसी तरह संपन्न हुआ, लेकिन परिसर और प्राचार्य कक्ष तक पानी भरने से एक से तीन सितंबर का प्रशिक्षण स्थगित करना पड़ा। यह भी पढ़ें- कक्षा तीन-पांच के शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण सात से 11 तक तृतीय बैच का प्...