Chandauli News: बाबा कीनाराम मठ में दम्पति हुए एक
चंदौली, जुलाई 3 -- Chandauli News: चहनियां। थाना क्षेत्र के ही सराय रसुलपुर गांव की रहने वाली शिवांगी देवी पुत्री मलिक यादव की शादी रईयां निवासी गौतम यादव पुत्र शंकर यादव के साथ हुई है। इनसे चार साल का बेटा है।लेकिन पति- पत्नी में बीते दिनों से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर हुदहुदीपुर के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने पहल कर रामगढ़ कीनाराम मठ में दोनों पक्ष को बुलाकर सुलह समझौता कराया। इस दौरान रामगढ़ प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत यादव, प्रधान नारद यादव, पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह, सुरेंद्र मौर्य, मंगल यादव, महादेव राम, मुरहू यादव, श्रवण कुशवाहा, छांगुर यादव, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.