चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: चहनियां, हिंदुस्तान संवाद । महाकपालिक योगिराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव को लेकर रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। जन्मोत्सव के पहले दिन 10 सितंबर गुरुवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही मठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मठ प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जन्मोत्सव के पहले दिन सुबह कांवरियों की ओर से किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद मठ के पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया जाएगा। घंट-घड़ियाल और शंखनाद के बीच बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव की धार्मिक रस्में संपन्न होंगी। इसके पश्चात हवन-पूजन एवं आरती का आयोजन हो...