चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और करीब साढ़े 11 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। धान, मक्का, और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी तथा सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश होती रही तो फसलों का उत्पादन अच्छा रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौती मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, ...