Chandauli News: बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में होंगे मुकम्मल इंतजाम
चंदौली, अगस्त 15 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में शुक्रवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा दौरे पर रहे। उन्होंने चहनियां विकास खंड के विभिन्न गांवों में डीएम चंद्रमोहन गर्ग के साथ भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का जायजा लिया। साथ ही गंगा कटान की स्थिति को भी देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में बिजली, पानी, बाढ़ चौकी सहित सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने बाढ़ राहत चौकी मारूफपुर का निरिक्षण किया और बाढ़ से निपटने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। कहा किसी को भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। कहा कि लोगों की समस्याओ को पहले से चिह्नित कर उससे निपटने के लिए सारी ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.