Chandauli News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ित की चौखट तक पहुंचकर डीएम ने जाना हाल
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: चकिया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को चकिया विकास खंड के बाढ़ और वर्षा प्रभावित कुर्थिया गांव के बहोरा, चित्तौड़ी गांव के सिकठिया और गढ़वा उत्तरी गांव के पिपरा कला बस्ती का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त और ढहे मकानों का मौके पर निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से बातचीत की। साथ ही पिछले वर्ष बारिश में बेघर हुए परिवारों के लिए बनाए गए नए आवासों का भी भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई पीड़ित परिवारों की चौखट तक पहुंचकर उनका हाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम विकास मित्तल और बीडीओ अनिल राय को राहत एवं पुनर्वास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाढ़ राहत व्यवस्था पर डीएम सख्त, पॉलीथिन-भूसा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.