चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: धानापुर। थाना क्षेत्र के गुरेहू गांव के समीप बीते बुधवार रात एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। रामपुर दिया गांव निवासी कुंदन पांडेय पुत्र संतोष पांडेय रात में शहीद गांव बाजार से धानापुर की ओर लौट रहे थे। गुरेहू गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कुंदन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की चपेट में आ युवक गम्भीर जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणस...