Chandauli News: बाइक सवार बदमाश ने छात्रा की मोबाइल छीना
चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे अंडरपास के समीप बीते गुरुवार की शाम एक छात्रा से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी तहरीर शुक्रवार को अलीनगर थाने में दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाई में जुट गई। रामपुर गांव निवासी हवलदार प्रसाद की पुत्री श्रुति वाराणसी से किसी नौकरी के साक्षात्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी। इसी बीच रामपुर के रेलवे अंडरपास से पहले बाइक सवार बदमाश उसके पास पहुंचे। जहां पीड़िता का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.