चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय के समीप कर्मनाशा नदी पर बने नए पुल के पास बीते सोमवार की शाम पत्नी के साथ टहल रहे एक युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कस्बा निवासी 35 वर्षीय मुसाफिर कुमार बीते सोमवार की शाम अपनी पत्नी के साथ कर्मनाशा नदी के नए पुल के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार 21 वर्षीय अनीस ने मुसाफिर कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुसाफिर सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक अनियंत्रित होने से अनीस भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को प...