चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: सकलडीहा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ खुर्द गांव में सोमवार की सुबह बास बल्ली के सहारे एक युवक का शव गमझे से लटकते मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना का कारण पारिवारिक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अंबाचक मनिहार गांव निवासी स्वर्गीय धरमु राजभर की दो पुत्र हैं। गुल्लू राजभर बड़ा भाई है दूसरा कमलेश राजभर है। 22 वर्षीय कमलेश राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सुबह उसका बास बल्ली पर लटकते शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ युवक का शव उतार करके जांच पड़ताल में जुड़ गई है। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि प...