Chandauli News: बांस के सहारे आपूर्ति हो रही 440 वोल्ट की बिजली
चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत बरहुआ में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। गांव में 440 वोल्ट की विद्युत लाइन इन दिनों बांस के सहारे संचालित की जा रही है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां लकड़ी का विद्युत पोल लगा था। कुछ समय पहले वह पोल टूटकर गिर गया। इसके बाद बिजली विभाग ने नया पोल लगाने के बजाय अस्थायी व्यवस्था के तहत बांस खड़ा कर उसी के सहारे 440 वोल्ट की लाइन बांध दी। तब से विभाग इसी जुगाड़ से बिजली आपूर्ति कर रहा है। बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के दौरान बांस के हिलने या गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बिजली का तार टूटकर नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभाग स्थायी समाधान की दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.