Chandauli News: बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर कंजेहरा गांव के सामने शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन से राखी बंधवाने गाजीपुर जा रहा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के चारी गांव निवासी सत्यनारायण गुप्ता के चार पुत्रों में सबसे छोटा 36 वर्षीय रवींद्र गुप्ता राखी बंधवाने के लिए गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के धुस्का गांव अपनी बहन मेनका के घर जा रहा था। जैसे ही वह कंजेहरा गांव के सामने पहुंचा, जमानिया की ओर से आ रही कार से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- हादसे ने छीना भाई, बहन इंतजार करती रह गई टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कंदवा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.