चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के हनुमानपुर वार्ड में बीते सोमवार रात आठ बजे बहन के साथ घर लौट रहे एक समाचार पत्र विक्रेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, युवक एलबीएस कटरा से दवा लेकर बहन के साथ शाहकुटी के रास्ते घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में नशे में धुत एक युवक ने बहन पर अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर सभासद के मकान के सामने उसकी लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि घटना सभासद के घर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...