चंदौली, नवम्बर 10 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पट्टी गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार चौबे उर्फ टीपू सोमवार दोपहर बलुआ पुल से गंगा नदी में कूद गए। सूचना पर पहुंची बलुआ और चौबेपुर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश शुरू कराई। मंगलवार की सुबह तक शव का कोई पता नहीं चल सका था। सुशील कुमार चौबे पुत्र स्व. राम अवतार चौबे के इकलौते पुत्र थे। उनकी माता का नाम गिरिजा देवी है। परिवार में पत्नी रिंकी चौबे, पुत्र शिवम और पुत्री पिक्कू हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद बलुआ घाट पर क्षेत्रीय ल...