चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चहनियां की ओर से गुरुवार को थाना प्रभारी बलुआ को पत्रक सौंपा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव एवं महामंत्री रामविलास गुप्ता की ओर से दिए गए पत्रक में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय दुकानदारों के चालान किए जा रहे हैं, जबकि बाजार में आने वाले ग्राहक और राहगीर भी दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े करते हैं। ऐसे में केवल व्यापारियों पर कार्रवाई से उनमें असंतोष है। व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे व्यापारी, ग्राहक और राहगीरों सभी को सुविधा मिले। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि कार्रवाई से पहले वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाए, व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए और बाजार...