चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड सकलडीहा के बलारपुर गांव में जर्जर पंचायत भवन को लेकर महिलाओं ने तहसील प्रशासन से नए भवन के निर्माण की मांग उठाई है। रविवार को गांव की महिलाओं ने एकत्र होकर जर्जर भवन की स्थिति दिखाई और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि पंचायत भवन की हालत बहुत खराब हो चुकी है। दीवारों में दरारें हैं, छत से प्लास्टर गिर रहा है और बरसात में पानी टपकता है। सबसे चिंता की बात यह है कि इसी जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ढाई करोड़ के भवन की नाली चार माह में ध्वस्त, गुणवत्ता पर उठे सवाल इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावक बच्चों को भेजने से डरते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जिल...