चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र बभनी से जुड़े सैकड़ों गांवों में रात के समय हो रही मनमानी अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण आजिज आ गए हैं। ग्रामीणों में धीरे-धीरे आंदोलन की रूपरेखा बनने लगी है। विभाग जल्द बिजली कटौती बंद नही किया तो ग्रामीण आन्दोलन को बाध्य होंगे। बभनी, चपकी, आसनडीह, घघरी, असनहर, संवरा, डूभा सहित सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि जिस समय बच्चों की पढ़ाई का समय होता है, ठीक उसी समय विद्युत विभाग द्वारा बिजली काट ली जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है। भीषण गर्मी में रात में बिजली गुल होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: रात्रि बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में बढ़ा रोष रात में अचानक आपूर्ति बंद हो जाती है, जिससे मच्छरों का आतंक हो ज...