चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को बबुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने कस्बा में भ्रमण कर बेसिक स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बबुरी कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजार से गुज़री। इसमें बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली इस रैली ने पूरे कस्बे का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नामांकन के लिए किया गया जागरूक बाजार में उपस्थित लोगों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस जागर...