चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में बुधवार को विद्यालय और परिसर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रजाति के 11 पौध लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य संजय यादव ने भी अपने जन्मदिन पर बच्चों संग पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं। सभी को बेहतर भविष्य के लिए कम से कम एक पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा जरूर करनी चाहिए। इससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा। बच्चों से कहा कि ऑक्सीजन प्राण वायु है और इसकी अनुपस्थिति में जीवन संभव है। यह भी पढ़ें- स्कूल में मना वन महोत्सव, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प बिना भोजन और बिना पानी के ...