Chandauli News: बच्चे को अगवा करने की आशंका में स्कार्पियो पर किया पथराव
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी गांव के समीप बुधवार की दोपहर काले रंग की स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को अगवा करने की कोशिश की। हालांकि बच्चों के शोर मचाने पर उनकी कोशिश नाकाम रही। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण स्कार्पियो पर पथराव करने लगे। इस दौरान स्कार्पियो सवार भाग निकले। ग्रामीणों के अनुसार स्कार्पियो पर बिहार नंबर अंकित था। पुलिस ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार आठ वर्षीय सूरज पुत्र राजकुमार, शिवदयाल पुत्र भूल्लन,आशिक अंसारी पुत्र मंसूर, छठ्ठू पुत्र भूल्लन, विष्णु पुत्र श्रवण कुमार और निशांत पुत्र राजू बरहनी-नौबतपुर मार्ग पर गांव के समीप खेल रहे थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मारपीट और बाइक छिनने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.