चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। विभिन्न मदों में बकाए भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को आशा कार्यकत्रियों ने काम ठप कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि आभा कार्ड बनाने के कार्य का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। टीबीआई के तहत किए गए कार्य का पिछले तीन वर्षों से भुगतान लंबित है। फाइलेरिया अभियान की राशि भी उन्हें नहीं मिली है। पल्स पोलियो अभियान में किए गए कार्य के एवज में भी उन्हें आधा-अधूरा भुगतान मिला है। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का पैसा भी बकाया है। इसके अलावा अन्य मदों में भी बकाए का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। चेताया कि शीघ्र बकाए का भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को विवश हो...