चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार स्थित महाबीर कॉलोनी, मालगोदाम रोड पर चोरों ने एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए 50 हजार नकदी और 18 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान मालिक पप्पू चौधरी अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। पीड़ित पप्पू चौधरी होम ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनके भाई अपने-अपने परिवार के साथ उक्त दो मंजिला मकान में रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य बीते 29 अगस्त को अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह जब वे वापस घर पहुंचे तो मकान के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर आंगन की रेलिंग हटाकर रस्सी के सहारे नीचे उतरे और इसके...