चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लतीफशाह पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने आए वाराणसी के एक युवक की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथियों में चीख-पुकार मच गई। वाराणसी के जैतपुरा निवासी 30 वर्षीय इस्तियाक अली अपने दोस्तों के साथ लतीफशाह बांध पर पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान इश्तियाक आम खा रहा था,तभी एक बंदर आम छीनने के लिए झपट पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चट्टान पर गिर पड़ा। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद साथियों ने तत्काल उपचार के लिये जिला संयुक्तचिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...