Chandauli News: बंदरों के आतंक से मिली राहत, 10 धराए
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को मंगलवार को राहत मिली। मथुरा से आए बंदर पकड़ने वालों ने अभियान चलाकर 10 बंदरों को पकड़ा और ग्रामीणों के सहयोग से चकिया के जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक था। बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते थे और लोगों पर हमला कर देते थे। वही कई लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल भी कर चुके थे, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भय बना रहता था। इससे निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने मथुरा के बंदर पकड़ने वालों से संपर्क किया। इस दौरान 25 हजार रुपये में बंदर पकड़ने की बात तय हुई। मंगलवार को टीम ने गांव में पहुंचकर अभियान चलाया और 10 बंदरों को पकड़ लिया। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.