चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील और ग्रामीण उपकेंद्र से हो रही लगातार बिजली कटौती से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को सुबह दस बजे से सकलडीहा तहसील फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह बारिश के कारण धानापुर से आने वाली लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। वहीं ढाई बजे ठीक होने पर फीडर के पैनल में खराबी आ गई। जिससे आठ घंटे तक इलाके की आपूर्ति ठप रही। जिससे कस्बा सहित तहसील और कोतवाली में काम करने में दिक्कत हुई। कार्यालय में अंधेरे जैसी स्थिति बनी रही। सकलडीहा तहसील फीडर से सकलडीहा कस्बा, ताजपुर, तेन्दुई, दुर्गापुर, नागेपुर, सिरोहुपुर गांव के हजारों उपभोक्ताओं के साथ तहसील, कोतवाली, सीओ कार्यालय, सीएचसी, डायट, सकलडीहा पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज सहित कई राष्ट्रीयकृत बैंक ...