चंदौली, अगस्त 20 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडरिया गांव में राजस्व वसूली के लिए गई बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने के मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया। साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग के कर्मचारी राजस्व वसूली के लिए बीते बुधवार को कोडरिया गांव पहुंचे थे। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिजली बिल जमा कराने के लिए कहा। इसी बीच एक उपभोक्ता पर बकाया बिल करीब 18 हजार रुपये बताया गया। आरोप है कि बिल जमा करने की बात कहने पर भवन स्वामी विपुल सिंह समेत अन्य लोगों ने कर्मचारियों से गाली-गलौच शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट मामले में तीन पर मुकदमा विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारि...