चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: धीना (चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के समीप जमानिया मार्ग पर नहर और सड़क किनारे बोरे में मिले दो युवकों के शवों की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई है। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरुवार को दोनों युवकों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश में धीना पुलिस के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: डबल मर्डर: चार दिन बाद भी हवा में तीर ...